फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां के पिपरौली में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके भाई की मनचलों ने पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के बीचबचाव के बाद मनचले तब तो चले गए, लेकिन फिर दोपहर में छात्रा के भाई की दुकान में घुसकर उसको पीटा। स्थानीय लोग एकजुट होने लगे तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में केस नहीं दर्ज हुआ है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह युवक अपनी बहन को कॉलेज छोड़ा था। शाम में उसे वापस लाने वह समय से नहीं पहुंचा तो छात्रा पैदल ही सहेलियों के साथ घर के लिए निकल गई। उसी बीच मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी दौरान छात्रा का भाई वहां पहुंच गया। उसने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मनचलों को हटाया। थोड़ी देर बाद ही मनचलों ने युवक की दुकान पर चढ़कर फिर उसकी पिटाई की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मनचले पर केस दर्ज

खोराबार। मनचले के डर से छात्रा का स्कूल छूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप कन्नौजिया पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। आठवीं की छात्रा को मनचले आए दिन परेशान करते थे। डर से उसने स्कूल छोड़ दिया तो बुधवार की रात मनचला कुछ साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंच गया। घरवालों के जगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। मनचला भागते समय असलहा लहराया और जान से मारने की धमकी भी दी थी। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें