फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त करेंगे आरोपी बीडीओ के खिलाफ जांच

Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के खेसरहा ब्लॉक में तैनात बीडीओ के खिलाफ रिश्वत के मामले की जांच की जिम्मेदारी अलीगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को सौंपी गई है। उन्हें एटा जिले में अलीगंज ब्लॉक में तैनाती के दौरान रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। बीडीओ को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अब मामले की जांच अलीगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को सौंपी है।
विज्ञापन


भगवान सिंह चौहान इस समय खेसरहा ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे एटा जिले के अलीगंज ब्लॉक में तैनात थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। आरंभिक जांच में आरोप की पुष्टि हुई। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बीडीओ के कृत्य को सरकारी कर्मचारी आचरण नियम का उल्लंघन करार देते हुए मामले की जांच अब अलीगढ़ के संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल को सौंप दी है। मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें