फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटहट बवाल में 24 नामजद और 200 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

फॉलोअप.......
भटहट बवाल में 24 नामजद और 200 अज्ञात पर केस, 17 गिरफ्तार
- करंट से युवक के झुलसने पर भीड़ ने चौकी में की थी तोड़फोड़, मारपीट
- दरोगा और होमगार्ड हुए थे घायल, पुलिस जीप में लगाई थी आग
- दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुहर्रम जुलूस के दौरान शुक्रवार को डीजे पर बैठा खुर्शीद उर्फ गोल्डन हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया था। इसके विरोध में गुस्साएं लोगों ने भटहट चौकी में तोड़फोड़ के साथ पुलिस जीप फूंका था। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा दिलीप कुमार चौधरी की तहरीर पर 24 नामजद और 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लोक सेवक पर हमला, चौकी में घुसकर तोड़फोड़, धमकी देने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, लोक सेवक के काम में बांधा डालने, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं 2 नामजद सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। घटना की विवेचना चौकी इंचार्ज करेंगे।
शुक्रवार को मुहर्रम के दसवीं का जुलूस का निकला था। इसी दौरान भटहट चौकी के पास हाइटेंशन तार की चपेट में आने से खुर्शीद नामक युवक झुलस हो गया। उसके घायल होते ही भीड़ उग्र हो गई और चौकी में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस जीप को आग लगाने के बाद दरोगा दिलीप कुमार चौधरी और होमगार्ड को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं चौकी में खड़ी चार पहिया और बाइक में तोड़फोड़ किया गया। फाइलों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन

---------
इनको किया गया है नामजद
पिपराइच के अमवा गांव निवासी मोहम्मद इरफान, फैसल वेग, वमीम, इमरार मुहम्मद, शान मुहम्मद, नवी शेर, इजहार अली, सलमान, सलीम, मयूब अली, फहीम, मसीर अहमद, वसी अहमद, गोल्डेन उर्फ खुर्शीद, इमामुद्दीन, मीरपुर गांव के जावेद, वीरू खान, फैसल, सबीर उर्फ नीरू, मुस्तकीन उर्फ पन्ने, मुख्तार, मनुद्दीन, नौसाद, शमशेर अली पर नामजद केस दर्ज किया गया है।
-------
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने दो नामजद इजहार अली और शमशेर सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में वकील अहमद पुत्र जोखो, निजामुद्दीन, वकील पुत्र घसीटा, अली असगर, हसरुद्दीन, हबीब, वसीम, मुमताज, हस्सान, अली अहमद, शहवान, तौहिक, अमीन, इश्तियाक, मुहम्मद सैयद आदि हैं।
---------
गांव छोड़कर पुरुष फरार
शुक्रवार को भटहट में उत्पात का असर शनिवार को भी देखने का मिला। अमवा और आसपास के गांवों में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं पुरुष गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस अज्ञात के भी पहचान में लगी है। बवाल वाली जगह पर शनिवार को कई दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

--------
वीडियो रिकॉर्डिंग और कैमरों से होगी पहचान
पुलिस जुलूस में वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाले की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। इसकी मदद से पुलिस उत्पात करने वाले अज्ञात लोगों पहचान कर कार्रवाई करेगी।
....
दरोगा की तहरीर पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लगाई गई है। चौकी में उत्पात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें