गोरखपुर। बड़हलगंज के टेड़िया बंधे के पास से शनिवार की रात पुलिस ने बिना नंबर की बुलेट से जा रहे दो बदमाशों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर रवि राय को मुखबिर से सूचना मिली की दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।
पूछताछ में बदमाशों की पहचान सुबेदारनगर, माझा निवासी गिरजानंद यादव और पप्पू निषाद के रूप में हुई।