फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 15 Jul 2018 02:15 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)। चेरिया गांव में मजदूरी मांगने पर कमलेश (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे तीन गोली मारी गई। आरोप ठेकेदार और उसके बेटों पर हैं। एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ बांसगांव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश शुरू कर दी गई है।
चेरिया गांव के संतराज यादव ठेकेदार हैं। विशाखापट्टनम में भी उनका कारोबार है, जहां गांव के ही कमलेश और कृष्ण मोहन दो भाई भी मजदूरी करते हैं। करीब दो लाख रुपये का बकाया होने पर भाइयों ने ठेकेदार से रुपये की मांग की थी। आरोप है कि इस पर कमलेश की लोगों ने पिटाई कर दी थी। पत्नी गर्भवती होने की वजह से कमलेश गांव लौट आया। जबकि कृष्ण मोहन वहीं है। संतराज के बेटों को इसकी जानकारी हुई कि पिता से रुपये के लेनदेन में विवाद हो गया था। शनिवार की सुबह कमलेश किसी काम से चौराहे की ओर गया था। यहीं पर ठेकेदार के बेटे रूपेश और वीरू से उसकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के साथ ही कुछ और लोग भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान कमलेश से विवाद हो गया और उसे गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने संतराज यादव, राम संत यादव, रूपेश, वीरू, शैलेंद्र समेत छह लोगों पर हत्या और साजिश का केस दर्ज कर राम संत यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है। रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें