फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर थाने पहुंचा पति

Tue, 15 May 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)।  हेमधापुर गांव में जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी यशोधा (44) की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रविंद्र ने खुद ही पहले ससुराल और फिर पुलिस को हत्या की सूचना दी। अभी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती इसके पहले ही वह थाने पहुंच गया और हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के भाई के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की हिरासत में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़ा किया और कहा कि उसी वजह से उसने हत्या की।
विज्ञापन


पिपराइच के हेमधापुर गांव निवासी रविंद्र केवट विदेश में रहकर पेंट-पालिश करता था। एक साल पहले वापस आने के बाद इलाके में यही काम करता था। नशे की लत पूरी करने के लिए वह खेत बेचने लगा था। कुछ खेत फिर बेचना चाहता था। इसी की वजह से पत्नी से सोमवार की सुबह उसका विवाद हो गया। विवाद की वजह से घर में खाना नहीं बना और दोनों बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर एक बजे के करीब फिर विवाद हुआ। आरोप के मुताबिक रविंद्र ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद ही पुलिस को भी सूचना दी और थाने पहुंच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले ली। वहीं थाने पहुंची बेटी कीर्ति (7) और बेटा धनंजय (5) का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने रविंद्र के भाई राम अवध की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें