गोरखपुर।
कैंपियरगंज इलाके के जंगल बब्बन टोला बंजारा में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी अब्दुल कादिर को छुड़ाने वाले मनबढ़ों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच में मारपीट की पुष्टि होने पर उच्चाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करवाया। घटना शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब हुई थी। तीनों नामजद पुलिस की हिरासत में है।
गांव के बंजारा टोला निवासी अब्दुल कादिर और भोला के बीच एक माह पहले मारपीट हुई थी। गांव के लोगों ने समझौता कराया लेकिन कादिर उसने नहीं बना। बाद में भोला ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब एक सप्ताह से अब्दुल कादिर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को उसने भोला की पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। शाम पांच बजे के करीब थाने के दो सिपाही बंजारा टोला पहंचे और आरोपी अब्दुल कादिर को पकड़ लिया। उसे थाने ले जाते समय हाफिज, मोहम्मद अजीब, अबरार सहित अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी कादिर को छुड़ा लिया था। मारपीट के बाद सिपाही किसी तरह जान बचाकर भागे। बाद में थानेदार अशुतोष सिंह ने फोर्स के साथ गांव में दबिश देकर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच पूरी होने के बाद तीनों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी काम में बांधा पहुंचे और 7सीएलए का मुकदमा दर्ज हुआ।