फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के सेल्समैन से 60 हजार रुपये लूटे

Sat, 02 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गन
विज्ञापन
बड़हलगंज में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के सेल्समैन को तमंचे से आतंकित कर 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश गोला की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसपी (ग्रामीण) ने पीड़ित से जानकारी लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर एसओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार बरवल गांव के रहने वाले श्रीप्रकाश मिश्र की गोला में गैस एजेंसी है। उनके यहां गोला, चक महेशपुर के केशभान पांडेय सेल्समैन और बेलनापार गांव के राजू कर्मचारी हैं।

शुक्रवार की सुबह एजेंसी की पिकअप से दोनों सिलिंडर लेकर माता मंदिर के पास गए थे। दोपहर ढाई बजे डिलीवरी देकर लौटते समय मेहदरांव-भीटी मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


सिलिंडर लेने की बात कह बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पिकअप चला रहे केशभान के पास पहुंच गया। करीब आते ही उसने तमंचा तानकर झोला छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसओ बड़हलगंज चौथीराम यादव को केशभान ने झोले में 60 हजार रुपये होने की जानकारी दी। शाम को थाने पहुंचे एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह को पीड़ित ने घटना की जानकारी देने के साथ ही बदमाशों की बाइक का नंबर भी बताया। पुलिस नंबर के आधार पर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें