हरियाणा के लिए विशेष
----
तस्करी की अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार
गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कालेसर तिराहे से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तस्करी की अंग्रेजी शराब बरामद की। एक शख्स फरार हो गया।
सहजनवां थानाप्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कालेसर तिराहे से एक ट्रक और कार रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से 190 पेटी और कार से 268 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में हरियाणा के नारनोंद थाने के मांडा निवासी अशोक शर्मा, सत्यवान, हरियाणा के महेंद्रगढ़ के भोजवास निवासी इंदर और बिहार के मोतिहारी निवासी छोटन को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की पहचान हरियाणा के मोहित के रूप में हुई। थानाप्रभारी ने बताया कि शराब की कीमत लगभग 12.54 लाख रुपये है।