गगहा (बांसगांव)। भुलआन में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण में आए मकान को तोड़ने के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम बांसगांव अरुण कुमार मिश्र, तहसीलदार शशि भूषण पाठक घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
एसडीएम ने बताया कि जमीन अधिग्रहण में रमाकांत सिंह का मकान भी आया था। मंगलवार को उनका बेटा सुनील सिंह (40) मकान को तोड़ने में मदद कर रहा था, इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। अफसरों ने प्रधान मंत्री सर्वहित बीमा योजना से पांच लाख रुपये और मदद का भरोसा दिया है। सुनील के दो बच्चे हर्ष सिंह (16) और शिखा सिंह (14) है।