फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और अधिवक्ता में हाथापाई

Thu, 29 Jun 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
तहसील का गेट बंद होने से परेशान रहे फरियादी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बांसगांव तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच हाथापाई हो गई। गुस्साए नायब तहसीलदार ने तहसील गेट पर ताला बंद करा दिया, जिससे सभी फरियादी अंदर ही परेशान रहे। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच विवाद की खबर पाते ही एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी और एसडीएम भी वहां पहुंच गए और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से साथ मिलकर दोनों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह न्यायालय में सरकारी काम निपटा रहे थे। इसी बीच अधिवक्ता राणा प्रताप सिंह आए और धारा 34 की एक अविवादित पत्रावली में आदेश पारित करने का दबाव बनाने लगे। पत्रावली में लेखपाल का बयान न होने की बात कहते ही वह भड़क गए और अपशब्द कहने लगे। धमकी भी दी। दूसरी तरफ अधिवक्ता राणा प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल की जमीन संबंधित एक फाइल है। उसने राजस्व परिषद में शिकायत की है, जिसकी जांच चल रही है। दोपहर करीब दो बजे वह तहसीलदार के न्यायालय में जा रहे थे। बरामदे से गुजरते वक्त नायब तहसीलदार ने दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ उन्हें रोक लिया और जांच समाप्त कराने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद अपशब्द कहते हुए हाथापाई शुरू कर दी। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में लगी रही। अधिवक्ताओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए अफसर भी पहुंच गए और दोनों में सुलह करा दिया।

दो महीने से न्यायिक कार्य नहीं कर रहे अधिवक्ता
नायब तहसीलदार दिग्विजय सिंह पर एक अधिवक्ता ने 26 अप्रैल को भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, तभी से अधिवक्ता काम ठप कर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें