पुलसि द्वारा पकड़े गए इनामिया बदमाश के पास से बरामद कारबाईन।
गोरखपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माई मंदिर के पास शृंगार की एक दुकान से कारबाइन बरामद किया है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कारबाइन खरीदने और रखने के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
क्राइम ब्रांच की टीम ने खोराबार के रामनगर करजहां के पास से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।
उससे टीम को अहम जानकारी मिली थी। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी की। क्राइम ब्रांच टीम के मुताबिक संदेह के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। वह पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। पूछताछ दौरान उसी व्यक्ति ने ही कारबाइन की जानकारी दी थी। उसी की निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। खोराबार क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। दूसरों जिलों में टीमें भेजी गई हैं।