फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चैन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गांधी रोड पर बुधवार सुबह मंदिर से लौट रही महिला के गले से बाइक पर सवार बदमाश सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण की मां रश्मि जैन पत्नी जगन्नाथ जैन गांधी रोड से सटे जैन गली में रहती हैं। बुधवार सुबह वह अतिथि भवन मेें पूजा अर्चना कर पैदल घर लौट रही थीं। जब वह गांधी रोड से अपनी गली में मुड़ीं तो बाइक पर हेलमेट लगाए एक बदमाश उनके गले से तीन तोले की सोने की चेन खींच कर फरार हो गया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में उन्होंने तहरीर दी।
विज्ञापन


पंगु साबित हो रही पुलिस
बाइक सवार बदमाश एक माह से गांधी रोड, नेहरू रोड, रामबाग कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी व अन्य स्थानों पर चेन लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। उसे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी किया । इसी बदमाश ने मीरापुर रजबाहे की पटरी पर दिन दहाड़े फायरिंग भी की । इस बदमाश के आगे पुलिस पंगु साबित हो रही है और वह एक के बाद एक चेन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसे लेकर महिलाओं मेें भय व्याप्त है। एसएसआई रमेश सिंधू ने बताया कि पुलिस सादे वेश मेें तैनात की गई है और शीघ्र ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें