गोरखपुर। राजघाट क्षेत्र में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर कब्रिस्तान के पास जब्बार का मकान है। वह बर्फखाना के पास एक आइसक्रीम फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की रात जब्बार घरवालों के साथ एक कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर बीस हजार नकदी सहित इतने के ही जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर जब्बार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।