फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पालिटेक्निक छात्र की मौत

Thu, 04 Apr 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। इलाके के कालेसर के पास सड़क हादसे में पालिटेक्निक छात्र गौरव पांडेय की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूटी से बीआईटी कॉलेज जाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां से छात्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रिठुआखोर निवासी परमात्मा पांडेय के 21 वर्षीय बेटे गौरव गीडा स्थित बीआईटी पालीटेक्निक कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र थे। वह बुधवार की सुबह स्कूटी से कॉलेज जा रहे थे। उसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और गौरव सड़क पर गिर पड़े। तभी गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में वह आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। गौरव दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता परमात्मा पांडेय संतकबीरनगर के मगहर स्थित संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें