सामूहिक दुष्कर्म के पांचवें आरोपी की तलाश
प्रयागराज। धूमनगंज में दो दलित किशोरियों से गैंगरेप के मामले के पांचवें आरोपी हारिस उर्फ नेपाली का अभी कोई सुराग पुलिस नहीं हासिल कर सकी है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में पकड़े गए मुख्य आरेापी इरफान ने बताया है कि हरीश मूल रूप से झूंसी के मलावा का रहने वाला है। लेकिन वह वर्तमान में धूमनगंज के उमरी गांव में अपने मामा के घर रहता है। यह भी जानकारी मिली है कि वह मुठभेड़ में गिरफ्तार सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी अनस की गाड़ी चलाता था। उसकी तलाश की जा रही है। उधर मुठभेड़ में घायल इरफान को जेल भेज दिया गया है।