फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराइच थाने में बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म का केस

Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच थाने में 70 साल के बुजुर्ग के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म का केस रविवार को दर्ज हुआ। रविवार को थाने पर पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने के लिए हंगामा भी किया। चर्चा है कि दोनों परिवारों के बीच रंजिश है और फंसाने के उद्देश्य से आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


किशोरी की मां तहरीर पर दर्ज केस के मुताबिक मामला पांच महीने पुराना है। आरोप है कि बुजुर्ग किशोरी को घर पर सफाई कराने के लिए ले गया था। घर पर किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। घटना के पांच महीने बाद रविवार को किशोरी की मां गांव की महिलाओं के साथ थाने पहुंची। उसने दुष्कर्म की तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पहले तो पुलिस ने मामला पुराना और बुजुर्ग होने का हवाला दिया लेकिन विरोध बढ़ने पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें