फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में फायरिंग से रोकने पर मारी गोली, युवक घायल

Mon, 28 Jan 2019 12:58 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा के पिपरी गांव के जमुनहवा टोले में शुक्रवार की शाम को शादी समारोह में फायरिंग रोकने पर अमरनाथ (19) को एक शख्स ने गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पिता रमेश निषाद की तहरीर पर पुलिस ने खोराबार के भरवलिया निवासी महेंद्र निषाद और उसके एक साथी पर केस दर्ज किया है। जमुनहवा टोला निवासी रामनयन निषाद की बेटी सीमा की शुक्रवार की रात में शादी थी। जयमाल कार्यक्रम के दौरान फायर किया जा रहा था। गांव के अमरनाथ को गोली लग गई। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


उसके पिता रमेश का कहना है कि उनका बेटा अमरनाथ अपनी बहन पूजा के साथ जयमाल कार्यक्रम में शामिल था। उसी दौरान महेंद्र निषाद अपने एक अन्य साथी के साथ असलहे से फायर करने लगा। अमरनाथ ने मंडप के नजदीक फायरिंग का विरोध किया। उससे नाराज होकर आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल भाई को बचने उसकी बहन पूजा पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गए। इंस्पेक्टर गुलरिहा गिरिजेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक रामनयन निषाद के दामाद का भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें