फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाघाट में ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, मां की दवा के लिए निकला था घर से

Sun, 14 Oct 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Death Facts - फोटो : Facebook
विज्ञापन

इलाके के सिधवाना गांव के पास मोरंग-बालू लदे ट्रक से कुचलकर मोहम्मद अजीम (10) की मौत हो गई। अजीम अपनी मां के लिए दवा लेने साइकिल से घर से निकला था। आक्रोशित भीड़ ने चालक की पिटाई कर ट्रक में तोड़फोड़ की। ट्रक को आग लगाने की भी कोशिश की गई। सूचना पर सीओ खजनी तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

विज्ञापन


राउतपार निवासी मोहम्मद अकील के तीन बच्चों में से अजीम दूसरे नंबर का था। शनिवार की सुबह दवा लेने वह धुरियापार जा रहा था। सिधवाना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजीम का बड़ा भाई मानसिक दिव्यांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें