फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की हत्या में चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Fri, 13 Apr 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा इलाके में रिटायर्ड दरोगा जयहिंद और उनके बेटे नागेंद्र यादव की हत्या में पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर बरही के चौकी इंचार्ज देवतानंदन सिंह को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। झंगहा पुलिस ने नामजद नौ में से एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

जयहिंद के परिवार वालों ने घटना वाले दिन ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जयहिंद की पत्नी सुभावती का कहना था कि चौकी इंचार्ज से कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते हत्या हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को हत्या के बाद जमकर बवाल किया। पुलिस वालों को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा था। पुलिस की जीप जल गई और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एसएसपी शलभ माथुर ने उसी दिन पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश दिए थे। प्रथम दृष्टया जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही उजागर हुई, जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

गांव में घूमता रहता था राघवेंद्र

जयहिंद के परिवार और गांव वालों की मानें तो 2016 में डबल मर्डर का आरोपी होने के बाद भी राघवेंद्र खुलेआम गांव में घूमता रहता था। बरही चौकी में शिकायत करने पर कहा जाता था कि पुलिस के डर से ही वह फरार और तुम लोग सुरक्षित हो। पुलिस ने यदि पहले ही कार्रवाई की होती तो संभवत: ऐसी घटना न होती। पुलिस ने फरार राघवेंद्र के घर की कुर्की भी की थी, उसके उसे पकड़ने में सक्रियता नहीं दिखाई गई।


जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  - शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें