फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। निराला नगर कालोनी की रहने वाली शिक्षक की पत्नी के साथ मंगलवार की सायं उचक्कों में सोने की चेन लेकर फरार हो गयें। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फरें दा थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी शिक्षक अवधेश सिंह की पत्नी मंजू सिंह अपने बगल सत्यभामा नामक महिला मंगलवार की शाम लगभग 7ऱ्30 बजे रिक्शे पर बैठकर बाजार सें सामान खरीद कर अपने घर की तरफ जा रही थी। अभी वह कालोनी के रहने वाले सुधाकर पांडेय एडवोकेट के घर के पास पहुंची ही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार 2 लोगों ने मंजू सिंह के गले की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने के बाद मुहल्ले के काफी लोग जुट गये। ऐसी घटना से वह काफी बदहवास हो गई। मंजू सिंह ने कहा कि चेन खींचने वाले में एक युवक ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। जिसमें शर्ट में काली-काली छोटी छोटी बूंदें बनी हुई थी। वह काले रंग की बाइक से थे। घटना की सूचना उनके पति अवधेश सिंह के द्वारा थाने पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरु कर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष फरेंदा बृज नंदन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
आटो की टक्कर से दो नेपाली युवतियां घायल
नौतनवां। नगर के बनैलिया चौराहे के समीप सोनौली-गोरखपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर सोनौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार आटो ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर कर फरार हो गया। स्कूटी पर सवार नेपाल की भैरहवां निवासी दो युवतियां सुधा (28) एवं दुर्गा (21) घायल हो गईं। सुधा को गंभीर हालत में पीएचसी लाया गया। उसके बायें पैर में घुटने के नीचे की हड्डी टूट गई। उनका प्राथमिक इलाज कर डाक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें