फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर 3.20 लाख रुपये निकाले

Sun, 03 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फ्राड
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर पूर्व प्रधान ने चुनाव के दौरान खाते से 3.20 लाख रुपये निकाल लिए। नवनियुक्त प्रधान का हस्ताक्षर प्रमाणित कराने बैंक पहुंचने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। बीडीओ ने एसओ खजनी को आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


मामला खजनी के सीयर गांव का है। तत्कालीन प्रधान अवनीश मौर्य ने 24,28 और 30 सितंबर और 13 दिसंबर 2015 ग्राम पंचायत के खाते 3.20 लाख रुपये निकाले थे। चेक पर प्रधान के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव दूबे के भी हस्ताक्षर थे। पंचायत चुनाव में अवनीश प्रधानी हार गए थे।

19 मार्च 2016 को सीयर गांव के नवनियुक्त प्रधान का हस्ताक्षर प्रमाणित कराने वाले वह भारतीय स्टेट बैंक की बरडाड शाखा पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की जानकारी बीडीओ को दी। उनके निर्देश पर खजनी थाने पहुंच पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन नेताओं के दबाव में एसओ ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें