फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा स्टेज पर चढ़ कर युवक ने की फायरिंग

Sun, 05 May 2019 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। इलाके के रामपुर चक गांव में शुक्रवार की रात बहूभोज कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रामपुरचक गांव के प्रधान मंजय निषाद के घर शुक्रवार की रात एक बेटे का तिलक और दूसरे बेटे का बहूभोज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा चल रहा था। नर्तकी के साथ नाचने के लिए गांव का ही आदर्श यादव स्टेज पर चढ़ गया। घरवालों और आर्केस्ट्रा संचालकों ने विरोध किया तो तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं। इस बीच मौका देखकर आदर्श फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें