फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान कंपनी की कर्मचारी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विमान कंपनी में कार्यरत युवती से छेड़खानी करने, मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने और शादी करने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आर्किटेक्ट महताब हसन खान को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स पर दो दिन पहले गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र की युवती एक निजी विमान कंपनी में कर्मचारी है। आरोप है कि शास्त्रीपुरम मोहल्ला निवासी आर्किटेक्ट महताब हसन खान उसे परेशान करता था। आरोप है कि युवती के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के साथ ही रास्ते में रोककर छेड़खानी भी करता था। युवती ने पुलिस को बताया कि महताब हसन शादीशुदा है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश पति सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें