फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 12 Jan 2019 12:05 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
महिला की मौत पर तीमारदारों चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल की नई इमारत के फीमेल मेडिकल जनरल वार्ड में भर्ती 48 वर्षीय शकुंतला देवी की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर तीमारदार भड़क गए। चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने समझाबुझाकर तीमारदारों को शांत कराया।
विज्ञापन


सिकरीगंज के भिटहां कुंवर के मुन्नीलाल चौरसिया की पत्नी शकुंतला देवी को शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुत्र दीपक ने बताया कि छह रोज पहले निजी डॉक्टर की सलाह पर कराई गई सभी जांचों की रिपोर्ट सामान्य थी। शुक्रवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। ऑक्सीजन लगाने के लिए कई बार अनुरोध किया गया लेकिन स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। गंभीर हालत देखते हुए मां को मुंह सांस देने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई। अगर समय से इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें