कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत
घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
गगहा। राजगढ़ गांव में बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया।
गगहा क्षेत्र के हटवा गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी ममता अपने डेढ़ साल के बच्चे आयुष को लेकर राजगढ़ गांव में बजरंगी यादव के घर आई थीं। बुधवार की सुबह बच्चा दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान किसी कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग भी दौड़े लेकिन कार वाला फरार हो गया। घर वाले बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है।