फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ को गोरखपुर के सुरेश पासी की तलाश

Mon, 06 Aug 2018 01:49 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। आजमगढ़ से मुख्तार अंसारी के शूटर राजन पासी सहित तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ गोरखपुर के संजय पासी की तलाश में लगी है। एसटीएफ के मुताबिक राजन पासी गोरखपुर के संजय से ही असलहा लेता था। वह कई बार गोरखपुर आया और संजय के घर पर ही रुका। अब एसटीएफ संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी के शूटर तथा मऊ के राजन पासी, आजमगढ़ के इंद्रजीत सरोज और जौनपुर के मुन्ना यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ का दावा था कि बदमाश नाइन एमएम की पिस्टल के साथ दो लोगों की हत्या की सुपारी लेकर आजमगढ़ आए थे, लेकिन वे पकड़ लिए गए। रविवार को राजन से पूछताछ हुई तो कई राज खुल गए। पता चला कि राजन छह साल तक जेल में रहा है।

उसका गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में आना-जाना था। अब एसटीएफ हर कड़ी को खंगाले में जुटी है। एसटीएफ के एक अफसर का कहना है कि राजन मंडलीय कारागार गोरखपुर भी आया था। इसके साक्ष्य मिले हैं। मंडलीय कारागार में मुन्ना बजरंगी, खान मुबारक और श्याम बाबू पासी गिरोह के सदस्य बंद हैं। अब सभी बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुनीर गैंग से करीबी भी सामने आई

एनआईए के अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के आरोपी मुनीर और उसके गुर्गे तंजीम से भी राजन पासी की करीबी थी। एसटीएफ का कहना है कि जेल से छूटने के बाद राजन ने पश्चिमी यूपी में कई वारदातें की थीं। ज्यादातर वारदात मुनीर गैंग के इशारे पर की गई थीं। तंजीम और राजन की दोस्ती खुलकर सामने आ गई है। इसी का नतीजा है कि एसटीएफ ने पश्चिमी यूपी की बड़ी घटनाओं की जानकारी मांगी है, ताकि राजन के खिलाफ पुख्ता सबूत के साथ चार्जशीट दाखिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें