फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बदमाश गिरफ्तार, कई घटनाओं का पर्दाफाश

Sat, 21 Jul 2018 01:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में कई घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। एसएसपी शलभ माथुर के आदेश पर जिले भर में अभियान में चलाया गया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रेप का वीडियो बनाने और चोरी में तीन पकड़े

गोरखपुर। शाहपुर इलाके में युवती से रेप और फिर वीडियो बनाकर दिल्ली लेकर जाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया। वहीं एक को मोबाइल चोरी में पकड़ा गया। एसएसपी ने बताया कि नई दिल्ली के हरिनगर के भीम सैनी, अभिषेक राय और नागेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनके पास लूट का मोबाइल फोन चोरी की बाइक मिली। दिल्ली के भीम ने बलात्कार किया था और वीडियो बनाकर दिल्ली ले जाने का दबाव बना रहा था। इनसे पूछताछ में चार घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला, एसटीएफ के सत्य प्रकाश सिंह, असुरन प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश, संजय कुमार सिंह, दिनेश चौधरी आदि शामिल थे।

लुटेरा और गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। बेलीपार इलाके में लूट और आर्म्स एक्ट के आरोपी शिव गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वह मझनाला पर पहुंचे। वहां पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मुंडेरा बाजार निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। इसी तरह बांसगांव थाने के गैंगेस्टर फैयाज अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी भी पुलिस कई दिनों से तलाश में लगी थी। उस पर पशु तस्करी का भी आरोप है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार गिरिजेश तिवारी और उनकी टीम शामिल थी।

दस हजार के इनामी वाहन चोर गिरफ्तार

गोरखनाथ थानेदार अखिलेश कुमार सिंह की टीम ने दस हजार के इनामी गोलू साहनी और अजय सोनकर को गिरफ्तार किया। दोनों पर वाहन चोरी के केस दर्ज थे। एसएसपी ने इन पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी में लगी टीम को मुखबिर से सूचना मिली वे राजेंद्र नगर में मौजूद हैं। थानेदार अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, अजय नरायन सिंह, संजय चौधरी के साथ वहां पर पहुंच गए और घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही चिलुआताल इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें