फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी, शोहदे को पीटा

Sun, 21 Jan 2018 08:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कोचिंग जा रही तीन छात्राओं से शोहदों ने छेड़खानी की। छात्राओं के विरोध करने पर आसपास के लोग जुट गए तो बाइक सवार शोहदे भागने लगे। एक शोहदे को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फरार हुए दोनों शोहदों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना के हरसेवकपुर नंबर दो की तीन छात्राएं रविवार की सुबह नौ बजे घर से पैदल ही कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। गांव के समीप हरसेवकपुर नंबर दो के दहला टोला निवासी सूरज, सतीश, शैलेश बाइक से छात्राओं के-आगे पीछे घूमते हुए छींटाकशी करने लगे। तभी एक छात्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को अपनी ओर आता देख शोहदे बाइक स्टार्ट कर रह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन समय पर बाइक स्टार्ट न हो पाने के कारण लोगों उनके करीब आ गए।

दो शोहदे बाइक लेकर फरार हो गए, लेकिन सतीश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गुलरिहा इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि एक युवक पुलिस हिरासत में है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें