फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी जेल गया

Mon, 08 Jan 2018 08:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या किए जाने की बात बताई। हत्या में नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका से पुलिस इन्कार कर रही है। चिलुआताल के करीमनगर में चुन्नी कन्नौजिया पत्नी नंदिनी के साथ भाई के मकान में रहने आया था। दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। पांच जनवरी की सुबह नंदिनी और चुन्नी के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में आकर चुन्नी ने पत्नी नंदिनी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नंदिनी के पिता चंद्रेश ने दामाद चुन्नी के साथ उसके भाई और भाभी पर भी हत्या का केस दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या की थी। एसओ ने कहा कि घटना के दौरान घर पर पति और पत्नी थे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें