फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष और उदय फरार घोषित, कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के नामजद आरोपी पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी उदय शर्मा को बुधवार को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया। विवेचक सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने अर्जी देकर कहा कि आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप गया है। उसके खिलाफ 82 सीआरपीसी की प्रक्रिया जारी की जाए। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से संतुष्ट होकर 82 की प्रक्रिया जारी कर दी। अब पुलिस ने गिरफ्तारी की कोशिश के साथ ही कुर्की की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज केस के गोरखपुर ट्रांसफर होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस और एसटीएफ की छापेमारी और दबाव के बीच कुछ आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया तो चार को गिरफ्तार भी किया गया। सात आरोपी अब तक जेल जा चुके थे। दो फरार आरोपी अगर जल्द गिरफ्तार नहीं हुए या फिर उन्होंने कोर्ट में समर्पण नहीं किया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें