पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के जंगल सालिक राम के कलेक्ट्री टोला में सफाई का झांसा देकर जालसाज लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। महिलाओं ने थाने में सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। बुधवार दोपहर मोहल्ले की संजू पत्नी रवि चौहान घर में बैठी थीं। बाइक सवार दो युवक पहुंचे और बर्तन और जेवरात साफ करने की बात कही। संजू झांसे में आ गईं और उन्होेंने पहले पीतल की घंटी साफ करने को दी। चमक आने के बाद फिर दो झुमके, मंगलसूत्र साफ करने को दे दिया। पड़ोस की बबली पुत्री प्रीतम चौहान भी झुमका, मंगलसूत्र लेकर पहुंच गईं। दोनों के जेवरात साफ करने के बाद युवकों ने उन्हें सफेद रंग का लिफाफा थमा दिया और कहा कुछ देर बाद खोलिएगा। पचास रुपये मजदूरी लेकर दोनों निकल गए। 15 मिनट बाद दोनों महिलाओं जब लिफाफा खोला तो उनके होश उड़ गए। जेवरात की जगह उसमें पाउडर था। उन्होंने घरवालों को सूचना दी। मोहल्ले वालों ने जालसाजों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस उनके हुलिए के बारे में जानकारी जुटाई।