फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम काट 1.16 लाख की नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस कटर से एटीएम काट 1.16 लाख की नगदी उड़ाई
विज्ञापन

तीन नकाबपोशों ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को निशाना बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
गांव संधवां में बुधवार सुबह करीब चार बजे तीन नकाबपोशों ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। वे गैस कटर से मशीन को काटकर उसमें से 1 लाख 60 हजार 9 सौ लेकर फरार हो गए।
21 मिनट का यह पूरा घटनाक्रम एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। गांव संधवां स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच के साथ ही बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रात के समय सुरक्षा गार्ड न होने से इसे बैंक समय के दौरान ही खोला और बंद किया जाता है। बैंक के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह पाया कि एटीएम केबिन के ताले टूट हुए थे। उसने तुरंत बैंक मैनेजर कर्ण सिंह को इसकी सूचना दी। मैनेजर कर्ण सिंह ने मौके पर पहुंचकर कैबिन देखा तो पासवर्ड से खुलने वाले एटीएम के नगदी वाले हिस्से को आरोपियों ने गैस कटर की मदद काटा था। उसमें से नगदी वाली सभी चार ट्रे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के एसएचओ एसआई खेमचंद पराशर पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इससे पता चला कि आरोपी सुबह 3.55 बजे पर केबिन में घुसे और घटना को अंजाम देकर 21 मिनट के बाद फरार हो गए। एसएचओ खेमचंद पराशर ने कहा कि आरोपियों ने मंकी कैप से मुंह ढके हुए थे। उन्होंने केबिन के मेन कैमरे को भी नष्ट कर दिया था। फिलहाल बैंक के आसपास वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर अमरजीत सिंह गुलजार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

फोटो 23एफआरडीपी01
कोटकपूरा के गांव संधवां में नगदी उड़ाने को गैस से काटा गया पंजाब एंड सिंध बैक का एटीएम
------
फोटो 23एफआरडीपी02
कोटकपूरा के गांव संधवां में एटीएम काटे जाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिस अधिकारी
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें