दीवानी कचहरी परिसर स्थित पेशी लॉकअप पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक सिपाही और बंदी के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि बंदी ने इस दौरान सिपाही की वर्दी फाड़ दी। कैंट पुलिस जांच कर रही है। सिपाही ने एसएसपी से भी शिकायत की है।
कोर्ट में पेशी के दौरान बंदियों के घर वाले भी पहुंचते है। अक्सर वह बंदियों को खाने-पीने का सामान देना चाहते है। शुक्रवार को भी एक बंदी को उसके घर वाले बिस्कुट व अन्य सामान देना चाह रहे थे। ड्यूटी पर तैनात सिपाही बोरिक ने जब इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया। आरोप है कि साथ में आए अधिवक्ता ने भी बदसलूकी की और फिर बंदी ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि बंदियों ने सिपाही पर हमला कर दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि अफसरों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।