फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा बनाने वाली प्रेशर ट्राली में लगी आग, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा बनाने वाली प्रेशर ट्रॉली में लगी आग, चालक झुलसा
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के डड़वा में भूसा बनाते समय लगी आग
दमकल और पुलिसकर्मियों के प्रयास से बुझी आग
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के डड़वा सीवान में बुधवार को खेत में गेहूं के डंठल से भूसा बना रही मशीन से निकाली चिंगारी से प्रेशर ट्रॉली के पहियों में आग लग गई। ट्रॉली के चारों टायरों के साथ भूसा भी जल गया। इसकी चपेट में आने से गाड़ी चालक भी झुलस गया। चालक को सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महुली कस्बा निवासी खदेरू कहार का खेत बगल के डड़वा सीवान में है। बुधवार को खेत में पड़े डंठल से भूसा बनाने के लिए मशीन लगाई गई थी। भूसा बनाते समय अचानक प्रेशर ट्रॉली के टायर में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आने से गाड़ी चालक सुजीत गौड़ भी आंशिक रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन समेत अन्य पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने पानी की बौछार मारकर आग को नियंत्रित किया। आग फैलती देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। झुलसे चालक का नाथनगर सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें