फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने नर्स का पर्स लूटा

Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में शनिवार की रात दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने नर्स का पर्स लूट लिया। पर्स में नौ हजार रुपये, एटीएम कार्ड और प्रवेशपत्र था। पर्स की छीनाझपटी के दौरान गिरने से नर्स के हाथ और पैर में चोटें भी आ गईं। नर्स की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी हासिल कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार की बेटी राजरानी भटहट स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पढ़ाई के साथ ही वह खजांची चौराहे पर स्थित सार्थक नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी भी करती है। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे ड्यूटी से छूटने पर खजांची से ऑटो से राधिका कांपलेक्स के पास उतर कर पैदल ही घर जा रही थी। घर से चंद कदम पहले पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पीड़िता के पिता ने रविवार की शाम को थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें