फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक का सिर फोड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा के बनगाई जंगल के तिनकोनिया रेंज में शुक्रवार की रात तस्करों ने वन रक्षक चंद्रकेश यादव को पीटकर उनका सिर फोड़ दिया। जैसे-तैसे बचकर निकले वन रक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली।
विज्ञापन


वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
कैंपियरगंज क्षेत्र के नवापार गांव निवासी चंद्रकेश यादव वनरक्षक हैं। उनकी तैनाती तिनकोनिया रेंज के बनगाई जंगल में है। शुक्रवार की रात वह गश्त पर गए थे। उसी दौरान कुछ लोग लकड़ी काटते करते मिले।

वन रक्षक को देखते ही वे सभी हमलावर हो गए और वन रक्षक का सिर फोड़ दिया। वन रक्षक ने विभाग को भी इसकी सूचना दी। जब तक वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे, बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन रक्षक के बताने अनुसार चार आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बनगाई गांव के आजम, आलम, राजू, पन्नेलाल, विंदेश और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आजम, आलम, राजू और पन्नेलाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें