पिपराइच। क्षेत्र के पतरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल युवक को मेडिकल कालेज भेजा। तुर्रा बाजार निवासी जैनुद्दीन (18) और मन्ने (18) बृहस्पतिवार शाम को बाइक से पिपराइच आए थे। वे रात करीब आठ बजे घर जाने के लिए निकले। अभी पतरा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में बाइक आ गई। मौके पर ही जैनुद्दीन की मौत हो गई। मन्ने गंभीर रूप से घायल हो गए।