फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े से हमला कर युवक को लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर फुटबॉल खेलने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में अंडा खा रहे विनोद पर युवक ने फावड़े से हमला कर दिया। कई वार से वह लहूलुहान हो गया। उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में विनोद का उपचार चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे है। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर गांव निवासी विनोद (20) पुत्र छेदी गांव में ही शनिवार को फुटबॉल खेलने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सूरजभान से विवाद हो गया। दोनों के बीच तब मारपीट हुई लेकिन मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों में समझौता करा दिया। शनिवार की देर शाम वह चौराहे पर स्थित एक अंडे की दुकान पर अंडा खा रहा था। आरोप है कि पीछे से छिपकर आए सूरजभान ने ही उसपर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। यह नजारा देख सभी दंग रह गए। आसपास के लोग बचाने को दौड़े तो सूरजभान फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। खोराबार पुलिस ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें