फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला बाजार के डॉ. संजय गुप्ता से लेनदेन के विवाद में रंगदारी मांगी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस के हाथ कुछ इस तरह के सबूत हाथ लगे हैं। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर डॉक्टर को सुरक्षा दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि जांच चल रही है। कई साक्ष्य मिले हैं, जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे डॉ. संजय गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात चंदन सिंह का साथी रिंकू सिंह बताया था। चंदन का नाम आते ही पुलिस हरकत में आई और अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें सुरक्षा दे दी। फोन करने वाले नंबर के बारे में कई घंटे पड़ताल की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डॉक्टर को फोन रंगदारी के लिए नहीं लेनदेन के विवाद में की गई है। फोन करने वाले लोकल ही हैं। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर पर दबाव बनाने के लिए चंदन सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस खुलासे में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें