फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की वेबसाइट हैक कर 197 अभ्यर्थियों को किया पास

Mon, 16 Nov 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आरआरसी (रेलवे भर्ती सेल) पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट हैक कर जालसाजों ने ग्रुप डी के चयनित अभ्यर्थियों की सूची में 197 नाम बढ़ा दिए। आरआरसी कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र मांगने पर अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई। भर्ती सेल के चेयरमैन ने रविवार को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय के अलावा लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर मंडल और डीएलडब्ल्यू वाराणसी, आरडीएसओ लखनऊ में खाली ग्रुप डी के पद पर भर्ती के लिए वर्ष 2014 में आवेदन निकला था। भर्ती की जिम्मेदारी आरआरसी (रेलवे भर्ती सेल) पूर्वोत्तर रेलवे के चेयरमैन अखिलेश कुमार सिंह को मिली थी। 19 जून 2015 को आरआरसी के पैनल ने 685 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। 22 जुलाई 2015 को चयनित अभ्यर्थियों के चयन की 12 पेज वाली सूची रेलवे भर्ती सेल की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। जालसाजों ने वेबसाइट को हैक कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में चार पेज बढ़ाकर 197 लोगों के नाम जोड़ दिए जिसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को नहीं हुई। जालसाजों ने जिन लोगों के नाम जोड़े थे वे तीन नवंबर को नियुक्ति पत्र लेने रेलवे भर्ती सेल के ऑफिस पहुंचे। मामले की जानकारी होने पर रेलवे भर्ती सेल के चेयरमैन ने छानबीन की तो वेबसाइट हैक कर सूची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। शनिवार को कैंट थाने में भर्ती सेल के चेयरमैन अखिलेश कुमार सिंह ने तहरीर दी। अज्ञात हैकर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें