फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या अभियुक्त को उम्रकैद की सजा

Fri, 15 Dec 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश सीताराम वर्मा ने गोला इलाके के रामपुर बघौरा निवासी अभियुक्त अशोक कुमार कौशिक को हत्या के मामले जुर्म साबित होने पर उम्रकैद की सजाई सुनाई है। साथ ही बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर छह माह की सजा अलग से भुगतनी होगी।
विज्ञापन


कोर्ट में अभियोजन ने बताया कि घटना 28 अक्टूबर 1995 की सुबह 6.45 बजे की है। रामपुर बघौरा गांव निवासी अरविंद कुमार कौशिक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दिन वादी के पिता शिवशंकर से आरोपियों ने डनलप हटा लेने के लिए कहा। शिवशंकर ने डनलप हटाने से मना कर दिया और कहा कि वह हमारी जमीन है। इस बात पर विवाद बढ़ गया। अभियुक्त अशोक कुमार बंदूक लेकर आए और वादी के पिता को गोली मार दी। नौकर गोधन सोनकर आया तो उसे भी गोली मार दी गई।

घायलावस्था में शिवशंकर को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर बंदूक छीनी और उसे लेकर थाने गए। कोर्ट में आरोपी ने रंजिशन फं साए जाने की बात कही। न्यायाधीश ने सबूतों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाते हुए फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें