फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-15एयूआरपी2

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी28-प्रतीक्षालय में घुसा टेंपो
विज्ञापन

फोटो-15एयूआरपी29-सीएचसी सहार में भर्ती घायल महिला
पिकअप की टक्कर से टेंपो प्रतिक्षालय में घुसा, एक की मौत
-टेंपोे सवार दो अन्य सवारियां घायल, सीएचसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बेला(औरैया)।
बेला-कानपुर मार्ग पर याकूबपुर नहर के पास टैंपो को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टेंपो प्रतीक्षालय में घुस गया। टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया। जहां घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर एक टैंपो रसूलाबाद से सवारियां लेकर बेला आ रहा था, जैसे ही टैंपो याकूबपुर नहर पर पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे टैंपो प्रतीक्षालय में रखी गुमटी में जा घुसा और पिकअप रोड से नीचे खड्ड में उतर गई। टेंपो सवार कन्नौज के सिंगनपुर थाना तालग्राम निवासी बाबूराम(75) व फुलश्री (40)पत्नी अवधेश कुमार निवासी भंडरिया थाना बेला, रामप्रकाश (52)निवासी रखवरिया थाना बेला घायल हो गए। मौके पर खड़े ग्रामीणों ने उन्हें निकाला और थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बाबूराम निवासी सिंगनपुर थाना तालग्राम को मृत घोषित कर दिया। मृतक मंगलपुर से अपनी बेटी के घर से अपने घर जा रहे थे। अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें