फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालत में एक ही गांव से एक साथ पांच किशोर-किशोरियां लापता

Thu, 02 Nov 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
कैंपियरगंज के सोनौरा खुर्द गांव के दुबौली टोले से भाई-बहन समेत पांच किशोर-किशोरियां रहस्यमय हालत में लापता हो गए। गांव व रिश्तेदारी में तलाश के बाद घरवालों ने बुधवार को थाने में सूचना दी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के राम प्रसाद का पुत्र रामलखन (14) व पुत्री गुड़िया (15), तेजू की पुत्री राजकुमारी (15), जनार्दन का पुत्र अखिलेश (17) तथा मोहन का पुत्र प्रद्युम्न (18) मंगलवार को अलग-अलग समय पर घर से निकले थे और लापता हो गए। घर वापस न आने पर उनकी तलाश शुरू की गई। एक साथ एक ही गांव से पांच किशोर-किशोरियां के लापता होने की खबर से आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रिश्तेदार, सगे संबंधी के घर तलाश के बाद भी न उनके मिलने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। रामलखन और गुड़िया की मां रंभा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें