फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छूटने से आहत शिक्षामित्र ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शिक्षामित्र अजित कुमार (40) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि घरवालों ने बिना किसी को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक नौकरी छूटने के बाद से ही वह डिप्रेशन में थे। अजित की खुदकुशी से घर वाले सदमे हैं।
विज्ञापन

धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक बेलघाट थाना क्षेत्र के सिधवाना निवासी रामनाथ पुलिस विभाग से रिटायर हैं। उनके चार बेटों में सबसे छोटे अजित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षा मित्र कार्यरत थे और गोरखपुर शहर में परिवार के साथ रहते थे। अचानक ही सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद से अजीत परेशान थे। बुधवार को वह ड्यूटी करके वह गोरखपुर स्थित अपने आवास पर चले गए और देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका 13 वर्ष का लड़का और 9 वर्ष की लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें