फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से 50 हजार लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)।
विज्ञापन

पति के इलाज के लिए जमीन बेचकर बैंक में जमा की गई रकम निकालकर घर लौट रहीं मीरा देवी को लुटेरे ने निशाना बना लिया। भोपा बाजार चौराहे के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश मीरा देवी से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के वक्त वह पति के साथ पैदल ही घर जा रही थीं। सूचना पाते ही एसएसपी सत्यापर्थ अनिरुद्ध पंकज, सीओ रचना मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। केस दर्ज कर पुलिस महिला के बताए हुलिया के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
दूधई गांव निवासी रामकमल पहले मजदूरी करता था, लेकिन इधर बीमार रहने से वह कोई काम नहीं कर रहा है। उसके पास गांव में थोड़ी जमीन थी जिसे उसने अपना इलाज कराने के लिए बेच दिया। इस रकम को उसने बैंक में जमा किया था। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पत्नी मीरा देवी पति के साथ बैंक गई थीं। वहां से 50 हजार रुपये निकालकर दोनों पैदल घर लौट रहे थे। अभी वे भोपा बाजार चौराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार दो लुटेरे वहां आए और रुपयों वाला झोला लूटकर फरार हो गए। लूट के बाद मीरा देवी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जब तक एकत्र होते, बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए थे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। लुटेरे जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन



बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखी गई
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी फोर्स के साथ बैंक पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से उन्होंने लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के हाथ अभी ऐसा कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन



जमा पूंजी लुटने से बेसुध हुए दंपती
इलाज कराने के लिए जमीन बेचने वाले दंपती बैंक में जमा रुपये लुटने के बाद बेसुध हो गए। दोनों यही कह रहे थे कि जिस रकम से उन्होंने इलाज कराने को सोचा था वो लुटेरे लूट ले गए। ऐसे में अब इलाज का खर्च कहां से आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें