जंगल कौड़िया। इलाके में मंदिर पर पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात जमकर मारपीट हुई। पुजारी के बेटे पर मारपीट के अलावा फायरिंग करने का भी आरोप है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।
दुर्गा मंदिर पर भीटी तिवारी गांव के एक शख्स ने रामायण पाठ का आयोजन कराया था। रात करीब 10:30 बजे मंदिर के पास में ही रहने वाला संतोष अपने घर जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान पुजारी के बेटे दुर्गेश से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों के बीच में पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से रंजिश है।
विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष ने फायरिंग की। एक महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।