फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले हुई चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 11:10 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवां। खैरहवा जंगल गांव के टोला खैराटी चौराहे पर एक दुकान में दो माह पहले सेंध काटकर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को रविवार की सुबह पड़ियातल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामचंद्र राम ने बताया कि ग्राम सभा खैरहवां जंगल टोला खैराटी चौराहे पर स्थित विहारी प्रजापति की किराना की दुकान में एक जुलाई को अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे सेंध काटकर नकदी व सामान उठा ले गए थे। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को पड़ियाताल मंदिर के पास से पकड़ लिया। तीनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके पास से पंद्रह हजार रुपये बरामद किया गया। शेरू अली, मनीष चौहान, प्रदीप चौहान निवासी खैरहवा जंगल टोला खैराटी के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें