फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी एजेंट समेत दस पर रकम हड़पने का केस

Fri, 07 Sep 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
fir shimla
विज्ञापन
गोरखपुर। बीमा धारकों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर एजेंट समेत दस लोगों ने 65.34 लाख रुपये हड़प लिए। एक शिकायत पर विभागी जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद एलआईसी के शाखा प्रबंधक ने कोतवाली थाने में एजेंट सीताराम सिंह सहित दस लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पिपराइच के लुहसी गांव निवासी सीताराम सिंह एलआईसी की जुबिली शाखा में एजेंट थे। आरोप है कि एजेंट ने संजीव कुमार, छट्टू चौहान, संजय, रवि हंस, रंजीत सिंह, अशोक सिंह, रामकृपाल और उपेंद्र सहित दस लोगों के मरने की जानकारी दी थी। सभी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर रुपये भी निकाल लिए गए। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई, तो पता चला कि सभी जिंदा है।

मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर भारतीय जीवन बीमा निगम के जुबिली शाखा के प्रबंधक उमेश सिंह ने एसएसपी से मुलाकात की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें