फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख लूट की कोशिश का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Jun 2018 01:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। गोला इलाके में पेट्रोल पंप के मुनीम पर फायरिंग कर 16 लाख रुपये लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पालन राय को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल अपाची बाइक और कट्टा, कारतूस भी बरामद हो गया। पालन राय पर पहले से भी 23 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके तीन फरार साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गोला इलाके के पेट्रोल पंप के मुनीम एक जून को 16 लाख 10 हजार रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। मुनीम भिड़ गए तो बदमाशों ने फायरिंग भी की लेकिन तब तक भीड़ एकत्र होने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भीटी मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पालन राय अपने एक साथी के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने पालन राय को पकड़ लिया लेकिन साथी फरार हो गया।

उसके साथी अमरजीत और अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में गोला प्रभारी राजनाथ सिंह, मंजय यादव, जयप्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, सिपाही अवधेश तिवारी, अनिल कुमार, विरेंद्र यादव, कमलेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें